तो सलमान कर रहे हैं हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन!
बिग बॉस 8 के लॉंच के दौरान सलमान खान से जब पूछा गया कि वो इस बार भी बिग बॉस में आमिर की फिल्म पीके का प्रमोशन करेंगे। तो इसपर सलमान खान ने कहा कि हां हम हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन जरुर करेंगे। वो पहला दिन था जब सलमान ने बिग बॉस के मंच पर शाहरुख खान का नाम लिया और उसके बाद से अक्सर ही सलमान खान शाहरुख खान का नाम लेते ही जा रहे हैं।
हाल ही में बिग बॉस के 18 अक्टूबर के एपिसोड के दौरान सलमान खान ने फिर से शाहरुख खान का नाम लिया और यूं लगा कि वो शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक क्विज खेला जिसमें उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने थे और उसके बाद रिजल्ट बताता कि वो कौन से खान हैं।
ये क्विज भी बहुत रोचक थी और इसका रिजल्ट उससे भी ज्यादा रोचक था। तो आइये जानते हैं शाहरुख का नाम लेकर क्या क्या कहा सलमान ने।


Click it and Unblock the Notifications