..................... Salman Khan promotion Dhoom 3 at Bigg Boss with Aamir's Cap - Hindi Filmibeat

आमिर की टोपी पहन सलमान कर रहे हैं धूम 3 का प्रमोशन!

आमिर खान ने अपनी फिल्म धूम 3 के प्रमोशन के लिए किसी भी टीवी शो में जाने से इंकार किया था। लेकिन आमिर खान के दोस्त सलमान खान आमिर की फिल्म धूम 3 का प्रमोशन अपने शो बिग बॉस 7 में कर रहे हैं। पिछले पूरे हफ्ते सलमान खान आमिर खान की धूम 3 की कैप पहनकर बिग बॉस होस्ट करते दिखे। यही नहीं रविवार को जब सलमान खान बिग बॉस शो होस्ट कर रहे थे तो उन्होंने आमिर की कैप दिखाकर कहा कि ये धूम 3 की कैप है जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है। सलमान खान ने कहा कि धूम 3 बहुत धूम मचाने वाली है। साथ ही ये भी कहा कि आमिर ने ये कैप सलमान को खुद पहनाई है और कहा है कि वो उनकी फिल्म का प्रमोशन करें।

आमिर खान वैसे तो अपनी फिल्म धूम 3 के प्रमोशन के लिए किसी भी शो में खुद जाने से कतरा रहे हैं। लेकिन अपने स्टार दोस्तों के जरिये अपनी फिल्म का प्रमोशन जरुर करवा रहे हैं। मिस्टर परफैक्शनिस्ट के हर काम परफेक्ट ही होते हैं। अब देखना है कि सलमान द्वारा आमिर की फिल्म का प्रमोशन किये जाने के बाद क्या आमिर भी सलमान की फिल्म जय हो का प्रमोशन करेंगे। क्योंकि अक्सर ही आमिर खान और सलमान खान दोनों एक दूसरे की फिल्मों की तारीफ करते देखे जाते हैं। कुछ दिन पहले आमिर खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान सलमान की तारीफ की और कहा कि सलमान एक ऐसे स्टार हैं जो कि फिल्म को अपने दम पर चला लेते हैं।

आमिर और सलमान की दोस्ती वाकई काबिले तारीफ है। दोनों हमेशा एक दूसरे का साथ देते हैं और एक दूसरे के साथ अपनी हर एक खुशी बांटते हैं। वैसे जब आमिर खान से ये पूछा गया कि क्या वो जय हो का प्रमोशन करेंगे तो आमिर ने कहा कि अभी तक उन्होंने कुछ सोचा नहीं है लेकिन वो सलमान खान की दोस्ती के लिए कुछ भी कर सकते हैं। भला जब ऐसी दोस्ती हो तो किसी को भी नाज़ क्यों ना हो। धूम 3 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है और सभी को उम्मीद है कि ये फिल्म इस साल की सभी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X