OMG: शाहरूख - काजोल के साथ सलमान करेंगे बजरंगी भाईजान प्रमोशन!

[टेलीविजन] इससे पहले आप मन में कोई भी खयाली पुलाव पकाए हम आपको बता दें कि यहां बात हो रही है TV के शाहरूख काजोल यानि कि दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की। और सलमान खान उनके साथ करने वाले हैं बजरंगी भाईजान का प्रमोशन। यानि कि रमन कुमार भल्ला और इशिता रमन भल्ला के साथ बजरंगी भाईजान का सुपर तड़का! सलमान खान जल्द ही स्टार प्लस के ये है मोहब्बतें की टीम के साथ शूट करेंगे।

इसके अलावा वो ज़ीटीवी के सीरियल कुबूल है में भी बजरंगी भाईजान को प्रमोट करेंगे। फिल्म 17 जुलाई को रिलीज़ हो रही है पर इसका धुंआधार प्रमोशन शुरू हो चुका है। जहां तक हमें लगता है सलमान खान ये है मोहब्बतें में रोमी और सारिका के बच्चे और उनकी अनबन को सुलझा देंगे तो कुबूल है में मुस्लिम बैकग्राउंड उन्हें फिल्म के प्रमोशन में मदद करेगा।
[DETAILS: बिग बॉस 9 होगा रियलिटी शो का महाडोज़...ये हो सकती है लिस्ट!]

इसके पहले भी सलमान खान टीवी सीरियल में दबंग 2 का प्रमोशन कर चुके हैं। अब एक बात तो साफ है कि सलमान खान के आने से इन सीरियल की टीआरपी भी धुंआधार तरीके से बढ़ने वाली है।
[शाहिद की शादी: सलमान की आफत, करीना की राहत]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X