सलमान खान ने बांधे शाहरुख की तारीफों के पुल
इस साल कहा गया कि ये दुनिया खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा कुछ तो हुआ नहीं। पर ऐसा लग रहा है कि दुनिया तो नहीं लेकिन सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी जरुर खत्म होने की कगार पर है। हुआ कुछ यूं कि कल यानी 29 दिसंबर की रात बिग बॉस शो में सलमान खान ने इमाम पर अपना गुस्सा उतारते हुए शाहरुख खानी की तारीफों के पुल बांध दिये। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान अपने बल पर सुपरस्टार बने हैं ना कि किसी और की मदद से। सलमान खान की इस बात का सबने समर्थन किया और इमाम की काफी खिंचाई भी हुई।
बिग बॉस के 29 दिसंबर के एपिसोड के दौरान बिग बॉस ने इमाम को कहा कि वो किन्हीं दो प्रतिभागियों को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट करे तो इमाम ने ऊर्वषी और निकेतन को नॉमिनेट किया। सलमान ने कहा कि निकेतन तो इस समय घर के कैप्टन हैं तो उन्हें वो नॉमिनेट नहीं कर सकते। तो इमाम ने कहा कि वो निकेतन और ऊर्वषी को ही नॉमिनेट करेंगे और किसी को नहीं। फिर वो सलमान से बहस करने लगे। फिर बहस के दौरान ही इमाम ने कहा कि निकेतन की क्या बात है मैंने तो शाहरुख खान और प्रीती जिंटा को एक ऐड के लिए कास्ट किया था और इसी ऐड के सहारे दोनों स्टार बने हैं। फिर तो सलमान का गुस्सा हाई हो गया और उन्होंने इमाम को जमकर झाड़ दिया।

सलमान ने कहा कि शाहरुख खान इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत और अपने फैन्स के प्यार की वजह से है। उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें बॉलीवुड का स्टार बनाया है ना कि आपके द्वारा (इमाम) उन्हें एक विज्ञापन के लिए कास्ट करने की वजह से। सलमान खान ने उसके बाद इमाम की असलियत बताते हुए कहा कि इमाम इस शो में आने के लिए बहुत उत्साहित थे। वो हर रोज सलमान को इस शो में खुद को शामिल करने के लिए एसएमएस करते थे और कहते थे कि वो उन्हें इस शो में शामिल कर लें।


Click it and Unblock the Notifications











