सिर्फ 5 महीने बाद सलमान करेंगे दबंग का ब्लॅाकबस्टर धमाका,फैंस के लिए बिग सरप्राइज !
इस साल बैक टू बैक सलमान खान आप सभी के लिए कई तरह के सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। फिल्म हो या टीवी। इस बार हर तरफ केवल सलमान का जलवा दिखने वाला है।
जी हां. हाल ही में खबर आयी थी कि दस का दम 3,बिग बॅास 13 और गामा पहलवान के साथ सलमान मुंबई पुलिस आधारित एक टीवी शो भी लेकर आ रहे हैं। सलमान खान इसके निर्माता होंगे।

इस शो में मुकुल देव पुलिस अफसर की भूमिका में होंगे। उन्होंने इस शो का एक प्रोमो शूट भी किया है। मुकुल देव इससे पहले सलमान की जय हो में भी निगेटिव भूमिका निभा चुके हैं।
उन्होंने वार छोड़ न यार' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्मों में काम किया है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान का यह दबंग शो दस का दम 3 के खत्म होने के बाद लांच किया जाएगा।
दस का दम मई से जून के बीच लांच होगा। इस शो के खत्म होने के बाद सलमान के टीवी शो को सितंबर से अक्टूबर तक लांच किया जा सकता है।सोनी टीवी के लिए इस शो की प्लानिंग की जा रही है।यानी इस साल सलमान आपकी टीवी स्क्रीन पर बैक टू बैक दिखाई देंगे।
बहरहाल,यहां देखिए आखिर बिग बॅास, टेड टॅाक,केबीसी और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से ये सभी कितने करोड़ अपनी झोली में बटोर कर ले जा रहे हैं....


Click it and Unblock the Notifications
