दया बेन के साथ गरबा खेलेंगे सलमान खान

By Priya Srivastava

Bollywood star Salman Khan is ready to promote his film 'Ready' on the sets of Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah
सलमान खान जहां भी जाते हैं वहां मस्ती होती ही रहती है। कुछ ऐसा ही हुआ सब टीवी के सुपरहिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दौरान। दरअसल, वे फिल्म रेडी के प्रोमोशन के लिए शो में आये थे।

उन्होंने इस शो में आकर खूब धूम मचाया। वे इस शो में गोकुलधाम सोसाइटी में आये, जहां आकर उन्होंने दया बेन के साथ खूब गरबा खेला और दया बेन ने भी तहे दिल से उनका स्वागत किया और बताया कि वे उनकी बहुत बड़ी फैन हैं और हमेशा उनकी फिल्में देखती हैं और रेडी भी जरूर देखेंगी।

सलमान खान ने भी दया बेन की तारीफ करते हुए कहा कि जब मुझसे पूछा गया कि मैं किसी शो में प्रोमोशन के लिए जाना चाहूंगा, मैंने तारक मेहता का नाम लिया, क्योंकि मेरी मां भी दया बेन की बहुत बड़ी फैन हैं और वे बहुत शौक से सब टीवी के सारे शो देखती हैं। सलमान ने यह भी बताया कि वे जेठा लाल यानी दिलीप जोशी के साथ हम आपके हैं कौन में काम कर चुके हैं और वे दोनों बेहद अच्छे दोस्त भी हैं।

सलमान खान की एंट्री एपिसोड में कुछ इस तरह होती है कि तप्पू की साइकिल को सलमान की कार से धक्का लग जाता है। फिर पूरी सोसाइटी के लोग इकट्ठे हो जाते हैं और फिर सलमान को देखते ही सब दंग रह जाते हैं। सलमान खान दया बेन से गरबा सिखाने को कहते हैं। गरबा सिखने के बाद वह तप्पू सेना की जिद्द पर उन्हें फिल्म रेडी के गीत डिंड चिका के कुछ खास डांस मूव्स सिखाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X