बिग बॉस Breaking: मिलिए ''राष्ट्रपति'' नरेन्द्र मोदी से!
'बिग बॉस' के घर से इस सप्ताह किसी का एलिमिनेशन नहीं हुआ है। रविवार को सलमान ने इस बात का अनाउंसमेंट किया। बल्कि इस दिन यहां कंटेस्टेंट्स के साथ खेला गया जीके क्विज, जहां कौन कितने पानी में है, सबके सामने आ गया।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अली कुली मिर्जा, डिंपी, सोनाली, करिश्मा, डिआंड्रा और पुनीत घर के बेदखल होने के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन घर वाले 'बिग बॉस' इस नए ट्विस्ट से अनजान थे कि इस बार एलिमिनेशन होना ही नहीं है।
खैर, रविवार के एपिसोड में खेले गए जीके क्विज ने सबके होश उड़ा दिए। हालांकि क्विज काफी सामान्य स्तर का था। फिर भी हमारे छोटे पर्दे के सितारे उसी में उलझ कर रह गए। जीके क्विज के बाद घर में मौजूद सदस्यों के बारे में एक बात यह खुलकर सामने आई है कि उनमें से ज्यादातर का सामान्य ज्ञान शून्य है।
भारत के राष्ट्रपति कौन हैं?
जी हां, बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम तक में कंफ्यूजन थी। दरअसल, सलमान ने घरवालों से कुछ सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे थे, जिनके जवाब में अधिकतर सदस्य फेल रहे। क्विज का सबसे आसान सवाल था कि, भारत के राष्ट्रपति कौन हैं?
इस सवाल पर सोनाली ने कहा, मैं जानती थी, भूल गई। इसके बाद सलमान ने करिश्मा से पूछा, तो वहां से और भी अप्रत्याशित जवाब मिला। करिश्मा ने जवाब दिया- नरेन्द्र मोदी। हालांकि, घर वालों के शोर मचाने के बाद उन्हें समझ आ गया कि नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री हैं। लेकिन तीर तो निकल चुका था। फिर यह सवाल गया प्रीतम के पास, जिन्होंने सही जवाब देते हुए कहा कि, भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
झारखंड की राजधानी क्या है?
बिग बॉस का यह सवाल था डिआंड्रा से, जिस पर ड्रिआंड्रा के पूरे आत्म विश्वास के साथ कहा, झारखंड की कोई राजधानी नहीं है। वहीं, सोनाली, करिश्मा, डिंपी और प्रणीत ने भी इस सवाल का गलत जवाब दिया।
दुर्योधन कितने भाई थे?
इस सवाल का जवाब सबकी ओर से काफी दिलचस्प आए। सोनाली ने काफी सोचने के बाद कहा, दुर्योधन के चार भाई थे। जब सवाल करिश्मा को पास किया गया तो करिश्मा ने कहा कि, दुर्योधन अकेले थे। वहीं, ड्रिआंड्रा ने बिग बॉस से ही सवाल करते हुए पूछा कि, दुर्योधन है कौन!! आखिरकार इसका सही जवाब दिया अली ने कि दुर्योधन के 99 भाई थे।
गौरतलब है कि, कुछ महीनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनके सामान्य ज्ञान के लिए मजाक का पात्र बनना पड़ा था। लेकिन, लगता है कि टीवी एक्ट्रेसस ने उस घटना से कोई सीख नहीं ली। वर्ना कम से कम भारत के राष्ट्रपति का नाम तो जरूर बता पातीं।


Click it and Unblock the Notifications