सलमान के साथ Bigg Boss 13 को होस्ट करेंगी ये सुपरस्टार, फैंस के लिए बिग सरप्राइज!

By Prachi Dixit

एक तरफ 'भारत' तो दूसरी तरफ सलमान खान अपने बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 13 को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन बिग बॅास से जुड़ी कोई ना कोई नई अपडेट सामने आ रही है। इस बार शो को लेकर अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट सामने आ रहा है। ऐसी खबर है कि इस बार सलमान अकेले बिग बॅास 13 को होस्ट नहीं करेंगे। शो में नयापन लाने के लिए इस बार बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

टीआरपी के लिहाज से सलमान खान शो को शनिवार और रविवार अच्छी रेटिंग देते हैं। वीकेंड का वार बिग बॅास के डेली एपिसोड से अधिक देखा जाता है। इसके बाद भी मेकर्स इस साल कुछ अलग करने की योजना में हैं। एक वेबसाइट की खबर अनुसार खुद सलमान ने इस बार कहा है कि फीमेल को-होस्ट होने से दर्शकों की दिलचस्पी अधिक होगी।

मुमकिन है कि सलमान थोड़ा पीछे हटेंगे और फीमेल को-होस्ट को ज्यादा एक्सपोजर देने की कोशिश करेंगे। ऐसे में सलमान खान के साथ शो होस्ट करने को लेकर कई नाम सामने आ रहा है। सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा हो रही है, वह और कोई नहीं बल्कि कैटरीना कैफ हैं।

salman khan

कैटरीना के साथ सलमान की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता रहा है। ऐसे में दोनों को शो होस्ट करते हुए देखना सलमान-कैटरीना के फैंस के लिए किसी ब्लॅाकबस्टर फिल्म से कम नहीं होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान बिग बॅास के पांचवे सीजन को संजय दत्त के साथ होस्ट कर चुके हैं। दोनों ने शो के शुरुआत के कुछ एपिसोड होस्ट किए। बाद में सलमान ने पूरा सीजन होस्ट किया था।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि टीवी होस्ट की कमाई के मामले में ये टीवी स्टार्स हैं जो सलमान खान को कड़ी टक्कर देते हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X