OMG..सलमान को लेकर उनकी मां का बड़ा खुलासा..हैरान हो जायेंगे..
द कपिल शर्मा शो में सलमान खान की मां हेलन ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी बात।
द कपिल शर्मा शो इस बार पूरी तरह फिल्मी फ्लेवर में नजर आएगा। इस वीक शो पर हिंदी सिनेमा की क्वीन हेलन और आशा पारेख एक साथ नजर आयेंगी।
उनके आने से सेट पर सारा माहौल हिंदी सिनेमा की पुरानी यादों में खोया हुआ नजर आया। अगर किसी शो के सेट पर हेलन मौजूद हो और ऐसे में सलमान खान का जिक्र ना होना मुमकिन नहीं है।
एक तरफ जहां आशा पारेख हिंदी सिनेमा के गोल्डन एक्टरों को याद कर रही थी। ऐसे में हेलन ने अपने बेटे सलमान खान के बारे में ऐसी बात कह दी कि पूरे शो का ध्यान उसी पर आकर ठहर गया।

हेलन बॅालीवुड की डांसिग क्वीन रही हैं। ऐसे में जब कपिल ने उनसे पूछा गया कि बॅालीवुड की किस एक्टर की बॅाडी यानी कि उनकी फिटनेस उन्हें अपने दौर में बेहद पसंद थी।
सभी को लगा कि वह विनोद खन्ना या फिर धर्मेंद्र के नाम लेंगी। लेकिन औरों की सोच से परे उन्होंने अपने बेटे सलमान खान का नाम लिया। वहीं आशा पारेख ने एक खुलासा करते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा सेट पर देरी से आने के लिए लोकप्रिय थे।
गौरतलब है कि फिलहाल यह सारी दिलचस्प बातें इस वीक द कपिल शर्मा शो में सुनने को मिलेगी। लेकिन हेलन की बात पर गौर किया जाए तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि सलमान खान अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक फिटनेस के मास्टर रहे हैं।
उनकी फिटनेस हमेशा लाइमलाइट में रहती है। चलिए फिर सलमान की फिटनेस का बखान करती हुई इन अनदेखी तस्वीरों की एक झलक देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












