..................... Salman Khan Phobia around lifts revealed on The Kapil Sharma Show - Hindi Filmibeat

ये देखकर डर से कांप जाते हैं सलमान खान, कपिल शो पर कहा 'मुझे लगता है वो गिर जाएगी'

By Prachi Dixit

सलमान खान इन दिनों कई टीवी शो पर अपनी आगामी फिल्म भारत का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में वह हाल ही में द कपिल शर्मा शो पर कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे। जहां पर कपिल की टीम के साथ सलमान और कैटरीना ने जमकर मस्ती भी की। साथ ही सलमान और कैटरीना से कपिल ने कई दिलचस्प सवाल पूछे।

दोनों ने इसका काफी शानदार जवाब भी दिया। कपिल के शो पर सलमान और कैटरीना ने अपने कई सीक्रेट्स का खुलासा किया। कपिल ने दोनों से सवाल किया कि उन्हें किस चीज का फोबिया है। किस चीज से उन्हें डर लगता है। सलमान ने खुलासा करते हुए कहा कि मुझे क्लोज डोर लिफ्ट्स से काफी डर लगता है।

पारंपरिक कॅाम्पैक्ट लिफ्ट मुझे डराती है। सलमान ने आगे कहा कि मुझे लिफ्ट पर जाते ही ऐसा लगता है कि कहीं लिफ्ट के नट बोल्ट स्लिप ना हो जाए। इसके बाद बारी आयी कैटरीना कैफ की। कैटरीना ने अपने सबसे बड़े डर के बारे में बताते हुए कहा कि मुझे मकड़ी और कॅाकरोच से डर लगता है।

salman khan

कपिल ने मजाक में कैटरीना से पूछा कि वह किसी भूत से टकराने पर कैसा रिएक्ट करेंगी। इस पर जवाब में कैटरीना ने बताया कि मेरा भूतों के साथ दोस्ताना रिश्ता है। भूत मुझे कॅाकरोच और मकड़ी के जितना नहीं डरा सकते हैं।

गौरतलब है कि इस वीकेंड कपिल शर्मा शो पर कैटरीना कैफ और सलमान नजर आयेंगे। साथ ही 5 जून को भारत रिलीज होगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और सलमान खान के साथ सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी भी अहम भूमिका निभायेंगे।

फिलहाल, चलिए आपको बताते हैं सलमान के जीवन के और भी ऐसे राज जो आपको चौंका देगा..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X