सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी पर सलमान खान का एक्शन, स्पेशल मेडिकल टीम? कपिल शर्मा हुए हैरान

कॅामेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सामने आने के साथ फैंस से लेकर सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खास तौर पर सलमान खान ने इस दौरान सुनील ग्रोवर के इलाज की सारी जानकारी ली है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान सुनील ग्रोवर की तबीयत खराब हुई।

जांच कराने पर सुनील ग्रोवर को इस बात की जानकारी मिली कि उनके दिल में चार ब्लॉकेज नजर आई है। वेब सीरीज की शूटिंग को खत्म करने के बाद सुनील ग्रोवर ने डॉक्टरों की सलाह अनुसार अपनी हार्ट सर्जरी करवाई। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार सुनील ग्रोवर की सेहत को लेकर सलमान खान ने अपनी टीम को इस पर निगरानी रखने को बोला है।

Salman Khan, Sunil Grover

सलमान खान और सुनील ग्रोवर की पहचान काफी समय से है। सुनील ग्रोवर और सलमान खान ने साथ में भारत फिल्म में काम किया है। साथ ही कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की वापसी को लेकर सलमान खान ने बात भी की थी। हालांकि अभी तक इस पर सुनील ग्रोवर या सलमान खान की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।

सलमान खान के डॅाक्टर्स की टीम

सलमान खान के डॅाक्टर्स की टीम

रिपोर्ट अनुसार सलमान खान के डॅाक्टर्स की टीम सुनील के इलाज पर काफी कड़ी निगरानी रख रही है। इसके साथ सलमान खान ने अपनी टीम से लगातार सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के दौरान और बाद में सारी अपडेट भी ली है। बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर के साथ सलमान खान लगातार अस्पताल में भर्ती होने से लेकर सर्जरी के बाद संपर्क बनाकर रखा है।

सलमान का ध्यान सुनील ग्रोवर की सर्जरी पर

सलमान का ध्यान सुनील ग्रोवर की सर्जरी पर

हालांकि सुनील ग्रोवर हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से बाहर आकर अपने घर जा चुके हैं। सुनील ग्रोवर के घर पहुंचने के बाद भी सलमान खान ने अपनी डॅाक्टर्स की टीम को हिदायत दी है कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी को सुन कपिल शर्मा भी घबरा गए हैं।

कपिल शर्मा ने बोला मेरे लिए चौंकाने वाली खबर

कपिल शर्मा ने बोला मेरे लिए चौंकाने वाली खबर

एक अन्य वेब साइट से बातचीत में कपिल शर्मा ने कहा है कि मैं यह सुनकर चौंक गया हूं। मैंने उन्हें मैसेज किया है। लेकिन वह अभी आराम कर रहे हैं। वैसे भी उन्हें आराम की जरूरत है। बहुत कम उम्र में उनकी बायपास सर्जरी हुई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जायेंगे।

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का झगड़ा

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का झगड़ा

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने बतौर कॅामेडियन द कपिल शर्मा शो से लोकप्रियता हासिल की। लेकिन साल 2017 में फ्लाइट में हुई एक गंभीर लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा ने अपने रास्ते अलग कर लिए। कई दफा सुनील ग्रोवर की द कपिल शर्मा शो में वापसी की घर भी सामने आयी। लेकिन सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो में इतने साल में कभी वापसी नहीं की है। लेकिन दोनों के बीच कुछ साल बाद फिर से बातचीत शुरू हो गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X