SHOCK..सलमान खान का चौंकाने वाला खुलासा...BIGG BOSS के बाद करियर खत्म!
सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म टाइगर जिंदा है और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॅास को लेकर चर्चा में है। वह जहां जाते हैं वहां बिग बॅास से जुड़ी हुई कंट्रोवर्सी उन्हें घेरे हुए रखती है।
हाल ही में एचटी लीडरशिप समिट में उन्होंने बिग बॅास के कंटेंट पर से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह घर किसी दूसरे के घर में झाकने का मौका देता है। यह शो स्क्रिप्टेड नहीं है।

अगर ऐसा होता तो क्रिएटिव टीम इसे और भी ज्यादा कंट्रोवर्शियल बना सकती है।इस शो को देखने पर लगता है कि हमारा देश किस तरफ जा रहा है। इस शो में हर फिल्ड के जानकर आते हैं।
टॅाप सेलिब्रिटी आते है और शो में टिके रहने के लिए अपनी हदें पार कर देते हैं। कई बार शो में टिके रहने के लिए वह ऐसी पागलपंती करते हैं कि बाहर निकलने पर उन्हें काम नहीं मिलता है।
वही कुछ कंटेस्टेंट इस शो के बाद करियर बना पाते हैं जो समझदार तरीके से खुद को पेश करते हैं। इस शो के बाद सब सेलिब्रिटी बन जाते हैं।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि बिग बॅास, टेड टॅाक,केबीसी और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से सुपरस्टार कितने करोड़ अपनी झोली में बटोर कर ले जा रहे हैं....


Click it and Unblock the Notifications
