Shock..सलमान का बड़ा खुलासा..मैं सुपरस्टार नहीं बनता..अगर...
सलमान खान ने मैंने प्यार किया को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है कि आप चौंक जायेंगे।
सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वह ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए जी टीवी के शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस के मंच पर पहुंचे।यहां पर एक बार फिर मैंने प्यार किया से जुड़ी हुई उनकी यादें ताजा हो गई।
Alert..सलमान..सुनील ग्रोवर..ट्यूबलाइट महाएपिसोड..जबरदस्त..
इस शो की प्रतियोगी रिया बिस्वास ने सलमान की बोलती ही बंद कर दी। हुआ यूं कि सलमान की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया के लोकप्रिय सांग दिल दीवाना को रिया ने गाया।

उनकी आवाज ने सलमान को इस तरह प्रभावित किया कि उन्होंने रिया की तुलना लता मंगेशकर से कर दी। सलमान ने कहा कि रिया आप ने इस गाने को गाकर मुझे लता जी की याद दिलवा दी।
वह आपका यह गाना सुनकर बहुत ही गर्व महसूस करेंगी। मैं आज जो कुछ भी हूं इस सांग और इस फिल्म की बदौलत हूं।
यहां तक कि सोहेल ने भी खुलासा करते हुए कहा कि इस फिल्म के कारण ही हमारी पूरे परिवार को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लांच होने का मौका मिला है। आज हम जो कुछ भी हैं वह इस फिल्म के कारण हैं।
गौरतलब है कि सलमान खान का इस फिल्म से जुड़ना महज एक इत्तेफाक है। क्या आपको पता है कि सलमान के नाम ये सुपरहिट फिल्म थी ही नहीं। ऐसे कई राज हैं जो कि मैंने प्यार किया फिल्म से जुड़े हुए हैं। आप हैरान हो जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications












