FIRST LOOK..टाइगर जिंदा..नहीं ये है सलमान का बिग सरप्राइज..वीडियो VIRAL..
कई दिनों से चल रही अफवाह पर आखिरकार विराम लग ही गया। सलमान खान इन दिनों छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॅाय को लेकर चर्चा में हैं। अब सलमान खान को कोई शो हो और मौनी ना हो ।

भला ऐसे कैसे हो सकता है। हाल ही बिग बॅास से जुड़ी हुई मौनी और सलमान की एक तस्वीर वायरल हुई थी। अब इस तस्वीर का राज खुल गया है। जी हां, बिग बॅास के नए प्रोमो में सलमान और मौनी एक साथ नजर आ रहे हैं।
जहां सलमान मौनी के लिए बालकनी टिकट बुक कर रहे हैं। वैसे बिग बॅास का ये नया वीडियो सलमान की किसी ब्लाॅकबस्टर फिल्म से कम नहीं है।
इस बार बिग बॅास 11 के पड़ोसी को समझाने के लिए बिग बॅास का यह तीसरा प्रोमो आपका इंतजार मुश्किल कर देगा। इसके साथ इस बार पड़ोसी थीम के साथ बिग बॅास में दो घर देखने को मिलेंगे।
इसके साथ ही सेलिब्रिटी और कॅामन कंटेस्टेंट को अलग रखा जाएगा। अगर सलमान की भाषा में कहें तो इस बार पड़ोसी बजाने आ रहे हैं बाजा।
बहरहाल,इस बार भी बिग बॅास में ग्लैमर का तड़का लगेगा। चलिए देखते हैं बिग बॅास की अब तक ग्लैमरस कंटेस्टेंट की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications

