Nach Baliye 9 के जज होंगे सलमान खान, अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे शो में एंट्री !
नच बलिए 9 इस बार अपने एक्स कांसेप्ट के कारण काफी चर्चा में है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब नच बलिए में रियल लाइफ की एक्स जोड़ियां हिस्सा बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने इस बार एक्स के कांसेप्ट का आइडिया दिया है।
इसी के तहत अब प्रमोशन के लिए सलमान की एक्स को भी शो में लाने की प्लानिंग की गई है। मिली जानकारी के अनुसारग 19 जुलाई से शुरु होने जा रहे शो नच बलिए के लिए सलमान खान की पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी हो सकती हैं।

संगीता और सलमान इस शो में जज के रुप में दिखाई दे सकती हैं। खबर है कि प्रीमियर एपिसोड के लिए सलमान एक्स के कांसेप्ट को साफ करने के लिए अपने पुराने रिश्ते को सबके सामने ला सकते हैं। सलमान भी शो के प्रोमो में इसका जिक्र कर चुके हैं कि वह अपनी लव लाइफ का खुलासा करने वाले हैं।
हाल ही में सलमान ने संगीता बिजलानी के लिए जन्मदिन की पार्टी रखी थी। संगीत बिजलानी ने 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। बता दें कि 1989 की मल्टी-स्टारर फिल्म त्रिदेव में नजर आईं थीं।
बाद में उन्होंने जुर्म, हातिम ताई, पाप की आंधी, इज्जत जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा।बहरहाल, सलमान खान की कुछ दिलचस्प तस्वीरें दिखाते हैं आपको। जहां पर वह किसी ना किसी खास के साथ जोड़ी में नजर आ रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications