संजय दत्त के कारण सलमान खान ने अभी तक नहीं की शादी, खुद किया खुलासा Video
नए साल का आगाज के साथ सलमान खान की शादी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फैंस लंबे समय से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर सलमान की शादी कब होगी। इतना ही नहीं सलमान के शादी नहीं करने की वजह भी सामने नहीं आयी है।
लेकिन पहली बार सलमान खान ने द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में इस राज से पर्दा उठा दिया है कि वह आखिरकार शादी क्यों नहीं करना चाहते हैं। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त हैं।
सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो पर अपने और संजय दत्त का एक वाकया भी सुनाया। सलमान ने बताया कि एक बार संजय दत्त उन्हें शादी करने की सलाह दे रहे थे, लेकिन उसी दौरान उनकी वाइफ का फोन आ गया और वो मुझे रोक कर वहां से निकल गए।

सलमान खान के इतना कहते ही कपिल शर्मा शो के जज नवजोत के साथ वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लग गए।
दरअसल, सलमान खान इस दौरान संजय दत्त की खिल्ली उड़ा रहे थे, क्योंकि उन्होंने उन्हें शादी करने की सलाह दी थी। लेकिन इस पूरे नजारे को सलमान ने काफी मजेदार तरीके से बताया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बहरहाल,यहां देखिए 90 के दशक में सलमान,आमिर और अजय देवगन की ये अनदेखी तस्वीरें और VIdeo


Click it and Unblock the Notifications