बिग बॉस में सलमान से नहीं बचे शाहरुख, कैटरीना और ऐश्वर्या!
बिग बॉस में सलमान खान ने इस बार बॉलीवुड में मौजूद अपने दुश्मनों से लेकर अपनी एक्स गर्लफ्रैंड्स सभी लोगों का कायदे से मजाक उड़ाया। सलमान खान को वैसे भी कोई नहीं रोक सकता। वो जब चाहें जिसका नाम लेकर मजाक करें, कमेंट करें लेकिन वो सलमान हैं और इसलिए सलमान खान को बॉलीवुड का टाइगर कहते हैं क्योंकि सलमान खान किसी को भी नहीं बख्शते और वो किसी का भी नाम लेकर उसपर कमेंट कर देते हैं। लेकिन सलमान खान की यही अदा उनके फैन्स को बेहद पसंद है। उन्हें सलमान खान का यही बेबाकपन काफी भाता है। बिग बॉस 7 में तो सलमान ने कई बार बड़े बड़े सेलिब्रिटीज पर ऐसे ऐसे प्रहार किये हैं कि यूं लगा कि शायद अब बवाल हो जाएगा। लेकिन कुछ नहीं हुआ और सलमान ने अपना ये बेबाकपन जारी रखा। हाल ही में सलमान ने शाहरुख खान का भी मजाक उड़ाया।
सलमान ने शुरुआत की थी अपनी एक्सगर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ से। उसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अब शाहरुख खान तक को नहीं छोड़ा। सभी का मजाक उड़ाया उन्होंने और उसके बाद भी वो आराम से बिना किसी टेंशन के हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि उनसे पंगा लेने की हिम्मत किसी में नहीं है। हालांकि सलमान ने जो भी कहा वो सब मजाक में कहा था लेकिन सलमान के इन मजाक का जवाब भी देने की हिम्मत कोई नहीं करेगा। ऐश्वर्या राय ने तो उल्टा सलमान के इस मजाक पर उन्हें थैंक यू भी कह दिया वो भी मीडिया के सामने। इस बात को लेकर भी काफी सारी सुर्खियां बनी थीं।
सलमान खान ने हाल ही में शाहरुख खान का भी जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान काफी खर्राटे लेते हैं और सलमान खान ने ये खर्राटे सुने थे करण अर्जुन फिल्म की शूटिंग के दौरान। आइये जानते हैं कि इस साल सलमान खान ने किस किस की टांग खींची है बिग बॉस में।


Click it and Unblock the Notifications