कैटरीना के बाद अब बेशरम रणबीर के पीछे पड़े सलमान!

बिग बॉस जो चाहें वो कहते हैं और वो जो चाहते हैं वही होता है। हम बात कर रहे हैं कलर्स चैनल के रियैलिटी शो बिग बॉस के बॉस सलमान खान की। सलमान ने बिग बॉस में अभी तक अपने फैन्स को काफी मजे दिलाए हैं। भले ही इस सीजन में बिग बॉस के घर में आए प्रतिभागी लोगों को कुछ खास नहीं भाए हों लेकिन हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान अपने फैन्स को जी भरकर एंटरेटन कर रहे हैं। साथ ही इस साल तो वो अपनी एक्स गर्लफ्रैंड्स को भी काफी याद कर रहे हैं और उन्हे्ं लेकर कई सारे मजाक भी कर रहे हैं जिन्हें सुनकर दर्शक भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाते। कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय के बाद अब सलमान खान ने कैटरीना के कुछ ज्यादा ही करीब हो चुके रणबीर कपूर के ऊपर निशाना साधा है। हाल ही में सलमान ने बिग बॉस में रणबीर की फिल्म बेशरम की धज्जियां उड़ाई हैं।

सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस के एपिसोड में वार छोड़ ना यार की स्टारकास्ट के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने शरमन जोशी और जावेद जाफरी से पूछा कि उनकी फिल्म को कैसा रिस्पॉंस मिल रहा है। इसपर जावेद जाफरी ने कहा कि दर्शकों की तरफ से तो बहुत बढिया है लेकिन क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा है। इसपर सलमान ने मजाक में कहा कि भला क्रिटिक्स की तरफ से कभी बहुत बढ़िया रिस्पॉंस मिला है। इसपर शरमन ने कहा नहीं। खैर टीवी पर तो इतना ही दिखाया गया है लेकिन असल में इसके बाद भी शरमन ने कहा कि जब 3 इडियट्स रिलीज हुई थी तब क्रिटिक्स ने फिल्म को 3 स्टार ही दिये थे लेकिन फिल्म सुपर डूपर हिट रही थी।

इसके बाद सलमान ने कहा कि मुझे तो क्रिटिक्स से इतना भी नहीं मिलता। साथ ही सलमान ने आगे कहा "अभी बेशरम फिल्म भी रिलीज हुई है और उसे क्रिटिक्स ने पूरे 1.5 स्टार दिये। लेकिन जब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया तो उन्होंने इसमें से 1 स्टार हटा लिया।" इसपर सलमान खान के साथ साथ सभी हंसने लगे और सलमान खान ने इनडायरेक्टली रणबीर कपूर को सुना भी दिया और आइना भी दिखा दिया। खैर भई ये तो सलमान खान हैं वो किसी पर भी ताना कस सकते हैं और मजाक उड़ा सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X