..................... Salman Khan made a shocking revelation in front of Kartik Aaryan on the sets of Bigg Boss 15 - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने बिग बॉस के सेट पर कार्तिक आर्यन के सामने किया धमाकेदार खुलासा, पढ़िए!

धमाका बॉय कार्तिक आर्यन, जो वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म धमाका की रिलीज का इंतजार कर रहे है, वह इन दिनों जोर-शोर से फ़िल्म का प्रचार कर रहे है। अभिनेता ने हाल ही में बिग बॉस के सेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, जहां उन्होंने स्टार सलमान खान से मुलाकात की और फिल्मों व काम के बारे में बातचीत करते हुए नज़र आये।

सेट से जुड़े एक सूत्र ने दोनों अभिनेताओं के बीच हुई एक रोमांचक बातचीत का खुलासा किया है। सूत्र के अनुसार, "सलमान खान इस बारे में बात कर रहे थे कि अगर वह अभिनय में नहीं होते तो क्या करते? जिस पर उन्होंने कहा कि अगर वह अभिनेता नहीं होते तो निर्देशक बनते।"

Salman Khan

सूत्र ने आगे बताया, "यह सुनकर, कार्तिक ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया, "मुझे भूलना मत जब आप निर्देशक बन जाओ।" कार्तिक और सलमान दोनों बाद में इस विषय पर हँसते हुए नज़र आये।

यह निश्चित रूप से रोमांचक होगा जब सलमान देश के दिलों की धड़कन कार्तिक को डायरेक्ट करेंगे और दर्शकों के लिए कुछ रोमांचक कंटेंट पेश करेंगे।

कार्तिक ने अपने इंटेंस और रोमांचक ट्रेलर व हालिया गीत खोया पाया के साथ हम सभी को फिल्म की रिलीज के लिए उत्साहित कर दिया है। यह बेहद प्रॉमिसिंग लग रहा है, यही वजह है कि प्रशंसक अब कार्तिक की धमाका का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

लवर बॉय राम माधवानी की इस आगामी थ्रिलर में अपने नए अवतार से प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए स्पष्ट रूप से तैयार है। धमाका कार्तिक की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और यह 19 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X