..................... Salman Khan छोड़ रहे हैं बिग बॉस ओटीटी 2? अफवाह है या सच, जानिए पूरी बात! Salman Khan leaving Bigg Boss OTT 2? All the rumours will end after this news! - Hindi Filmibeat

Salman Khan छोड़ रहे हैं बिग बॉस ओटीटी 2? अफवाह है या सच, जानिए पूरी बात!

salman khan, bigg boss ott 2

सुपरस्टार सलमान खान इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट हैं और शुरु से ही ये शो विवादों का हिस्सा बना हुआ है। कुछ दिनों पहले सलमान खान की एक तस्वीर बिग बॉस के स्टेज से वायरल हो गई थी जिसमें वो सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद लोगों ने उनको काफी ट्रोल किया था।

इस बीच खबर आई कि सलमान खान ने किसी कारण से बिग बॉस ओटीटी 2 को बीच से ही छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

खबरों की मानें तो सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 क्विट नहीं किया बल्कि ये सिर्फ एक अफवाह है। सोर्स के मुताबिक, सलमान खान ने शो को नहीं छोड़ा है बल्कि वो काफी जल्दी वापसी करेंगे और सप्ताह का वीकेंड का वार करने के लिए लौंटेगे। अब सारी अफवाहें खत्म हो गई हैं।

सलमान खान ने दी थी धमकी

आकांक्षा पुरी और जाद के किसिंग सीन के बाद सलमान खान काफी ज्यादा भड़क गए थे और उन्होने धमकी दी थी कि इस तरह का कंटेंट उन्होने फिर से देखा तो वो शो छोड़ देंगे। उन्होने ये भी बताया कि पूरे करियर में उन्होने कभी स्क्रीन पर किस नहीं है और वो इसको सपोर्ट भी नहीं करते हैं।

हालांकि जाद ने इसको लेकर माफी मांगी थी और इस तरह की हरकत फिर ना दोहराने का वादा किया था। सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो जल्दी गुस्सा नहीं होते हैं लेकिन जब होते हैं तो क्लास लगाए बिना नहीं मानते हैं।

वर्कफ्रंट

बिग बॉस ओटीटी 2 के अलावा सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी बिजी हैं और इसको लेकर शूटिंग कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाला समय उनके फैंस के लिए शानदार होगा। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ होंगी और साल के अंत तक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है।

Read more about: salman khan bigg boss ott 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X