शादी के सवाल पर फिर भड़के सलमान खान, नच बलिए 9 के सेट से लीक हुआ ये Video
सलमान खान बिग बॅास से पहले एक बार फिर टीवी पर अपने अंदाज में लौटने वाले हैं। फिलहाल यहां मामला कंट्रोवर्सी का नहीं बल्कि प्यार का। हम बात कर रहे हैं नच बलिए 9 की। ये तो हम आपको पहले बता चुके हैं कि बतौर निर्माता सलमान ये शो लेकर आ रहे हैं।
इस बार कहानी में ये ट्विस्ट ये है कि रियल लाइफ के प्यार वाले कपल के साथ ब्रेकअप कर चुकी जोड़ियां भी नच का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसी कांसेप्ट को समझाने के लिए नच बलिए के पहले एपिसोड में सलमान खान खुद नजर आने वाले हैं। जैसा कि वह बिग बॅास के दौरान कंटेस्टेंट को सबके सामने लाते हैं।

फिलहाल सोशल मीडिया पर सलमान खान के नच के पहले एपिसोड का या फिर प्रोमो एपिसोड का एक वीडियो लीक हुआ है। जहां पर सलमान खान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हर कोई मुझे सुलझाने निकलता है। सलमान ये कहते हैं कि कई बार मैं सुनता हूं कि शादी के सवाल पर भड़के सलमान, क्या सलमान की अगली फिल्म में उनकी एक्स साथ होगी..कौन है सलमान का बदनसीब प्यार।
सलमान आगे कहते हैं कि सोच रहा हूं कि इस बार इन तमाम सवालों के जवाब दे डालूं। आपको बता दें कि सलमान के इस वीडियो को कई बार देखा जा रहा है। वैसे आपको बता दें कि इस बार नच का पहला एपिसोड आपके लिए किसी ब्लॅाकबस्टर फिल्म से कम नहीं होगा,यहां पढ़ें पूरी डिटेल आखिर कब शुरू हो रहा है शो क्या होगा इस बार खास.. नीचे देखिए सलमान का लीक हुआ Video


Click it and Unblock the Notifications