अक्षय, आमिर- शाहरुख ने जो नहीं किया वो पहली बार सलमान करेंगे, खुद के साथ Dhamaka !
बॅालीवुड में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। जब कोई स्टार ऐसा काम कर रहा है। हम बात कर रहे हैं सलमान खान की। सलमान खान अपने फैंस के लिए एक और धमाके की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि सलमान खान जल्द ही अपना टीवी चैनल लांच करने की तैयारी में हैं।
फिलहाल टीवी पर उनका प्रोडक्शन हाउश एसकेटीवी द कपिल शर्मा शो प्रोड्यूज कर रहा है। इसके साथ खबर ये भी है कि एसेकटीवी जल्द नच बलिए का अगला सीजन भी लेकर आ रहा है। एसकेटीवी को चैनल लांच करने का लाइसेंस मिलने पर टीवी के कई टॅाप रियलिटी शो एसकेटीवी पर दिखाई दे सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के नाम से अब चैनल होगा, जहां पर टीवी के कई टॅाप सुपरस्टार्स दिखाई दे सकते हैं। सलमान बॅालीवुड के पहले ऐसे एक्टर हैं जो कि अपने नाम ले चैनल लांच करेंगे। आपको बता दें कि बीते साल से एसकेटीवी कई टीवी शो और रियलिटी शो की प्लानिंग कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एसकेटीवी का मानना है कि किसी और चैनल पर अपने शो का निर्माण करने से बेहतर है कि खुद का टीवी चैनल शुरू किया जाए। मुमकिन है कि सलमान जल्द इसकी घोषणा मीडिया और फैंस के सामने कर सकते हैं।
बहरहाल,ये टीवी शो सलमान खान के चैनल पर दिखाई दे सकते हैं,यहां देखते हैं प्लानिंग की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications