Alert..लूलिया को छोड़ सलमान का नागिन प्यार..सुपरस्टार प्लानिंग!
बॅालीवुड की कई टॅाप एक्ट्रेस को लांच करने के बाद सलमान खान लूलिया वंतूर से नजर हटाकर जल्द मौनी रॅाय की एंट्री बॅालीवुड में करने की प्लानिंग कर रहे हैं!
टीआरपी की रेस के साथ -साथ छोटे पर्दे की नागिन यानी कि मौनी रॅाय ने बॅालीवुड के ब्लाॅकबस्टर स्टार के दिल में भी खास जगह बना ली है। इसी का नतीजा है कि सलमान खान जल्द ही मौनी रॅाय को अपने बैनर तले बनी किसी फिल्म में गोल्डन चांस दे सकते हैं।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि सलमान खान और मौनी रॅाय का आपसी तालमेल कमाल का है। यही वजह है कि बिग बॅास के स्टेज पर सलमान खान मौनी रॅाय की तारीफ के पुल बांध रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार सलमान कई बार मौनी को हिंदी सिनेमा में आने की राय दे चुके हैं। यहां तक कि सलमान खान खुद मौनी को फिल्मों में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि अरबाज एक स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इसी फिल्म में मौली को कास्ट किया जा सकता है।भई मानना पड़ेगा मौनी को। टीवी की दुनिया में वह एकता कैंप की क्वीन हैं तो बॅालीवुड में एंट्री करने से पहले उन्होंने द सुपर खान के कैंप में एक धमाकेदार एंट्री कर ली है।
वैसे यह हमेशा से देखा गया है कि जो भी एक्टर या एक्ट्रेस सलमान खान से जुड़ता है या फिर उन्हें प्रभावित करता है तो उस स्टार का करियर सेट होना कोई बड़ी बात नहीं होती है। आइए जानते हैं कैसे..


Click it and Unblock the Notifications











