Shock..सलमान खान का बड़ा फैसला..कपिल शर्मा को फर्क नहीं पड़ता..
सलमान की नाराजगी का असर कपिल शर्मा पर इस कदर हुआ कि आप हैरान हो जायेंगे।
एंटरटेनमेंट दुनिया में इन दिनों केवल दो ही सुपरस्टार के नाम चर्चा में हैं। एक तरफ सलमान खान तो दूसरी तरफ कपिल शर्मा।ट्यूबलाइट का प्रमोशन कपिल शर्मा शो में ना करते हुए कपिल को लेकर सलमान की नाराजगी भी जग जाहिर हो गई।
एक रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सामने आयी कि सलमान को सुल्तान के प्रमोशन के दौरान कपिल ने घंटों इंतजार करवाया। इस वजह से सलमान कपिल से बेहद नाराज हैं।

बहरहाल,सलमान के कपिल शो पर ना आने से तमाशा काफी हुई। लेकिन इसका असर कपिल पर बिल्कुल नहीं पड़ा है।ऐसी खबर है कि कपिल सलमान के खुद के शो पर ना पहुंचने से दुखी नहीं हुए।
कपिल का मानना है कि उनके शो पर कोई भी सुपरस्टार आने और नहीं आने का फैसला ले सकता है। उन्हें इससे किसी बात की तकलीफ नहीं है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी को सलमान की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा ।
इससे पहले शाहरूख खान,संजय लीला भंसाली के साथ हिमेश रेशमिया भी सलमान की नाराजगी का सामान कर चुके हैं। लेकिन अब इन सबसे सलमान अपनी नाराजगी दूर कर चुके हैं। कपिल को उम्मीद है कि जल्द सलमान और उनके बीच की खटास दूर हो जाएगी।
बहरहाल,कपिल शो की गाड़ी किसी तरह चल रही है। लेकिन सुनील ग्रोवर के करियर पर गहरा असर हुआ है। यहां देखिए खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
