RECORD: इस लिस्ट में भी सलमान हैं KING.. एक फिल्म के साथ टिके हैं शाहरूख!
साल 2016 में आई BARC रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान छोटे स्क्रीन पर भी नंबर 1 हैं। जी हां, 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने टीवी पर रिकॉर्ड कायम किया है। जी हां, प्रेम रतन धन पायो टेलीविजन पर अब तक सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाली फिल्म बन गई है। 14 फरवरी 2016 को इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर था।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रेम रतन धन पायो को स्टार गोल्ड पर दिखाया गया था।
शाहरूख, अक्षय से लेकर अजय देवगन हैं शामिल.. सलमान का NO मतलब No!

हम्मम.. वैसे कोई शक नहीं कि सलमान खान सिर्फ बड़े पर्दे ही नहीं, बल्कि छोटे पर्दे के भी सुपरस्टार हैं। जबकि शाहरूख खान की दिलवाले काफी पीछे रह गई है। यहां तक की टाईगर श्राफ, श्रद्धा कपूर की 'बागी' ने भी दिलवाले को पीछे छोड़ दिया है।
यहां जानिए टॉप 10 टीआरपी पाने वाली फिल्में-
प्रेम रतन धन पायो
सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने टीवी प्रीमियर के साथ ही तहलका मचा दिया। टेलीविजन प्रीमियर की टीआरपी थी- 16.4
बजरंगी भाईजान
सलमान खान की ही फिल्म बजरंगी भाईजान के टेलीविजन प्रीमियर की टीआरपी थी- 15.5
3 इडियट्स
आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स के टेलीविजन प्रीमियर की टीआरपी थी- 10.9
बॉडीगॉर्ड
सलमान खान- करीना कपूर की फिल्म बॉडीगॉर्ड की टीआरपी रही थी- 10.3
चेन्नई एक्सप्रेस
शाहरूख खान- दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की टीआरपी थी- 9.5
दबंग
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग की टीआरपी रही थी- 9.2
सिंघम
अजय देवगन की फिल्म सिंघम के टेलीविजन प्रीमियर की टीआरपी रही थी- 8.7
गजिनी
आमिर खान की फिल्म गजिनी के टेलीविजन प्रीमियर की टीआरपी थी- 8.0
पीके
आमिर खान की सुपरडुपर हिट फिल्म पीके की टीआरपी थी- 7.3


Click it and Unblock the Notifications



















