16 साल बाद बिग बॉस की एंकरिंग छोड़ रहे हैं सलमान खान! जाने क्या है पूरा मामला

'बिग बॉस' के घर से इस सप्ताह एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 हाउसमेट बाहर निकल गये हैं। साजिद खान, अब्दु रोजिक और सृजिता दे 'बिग बॉस' हाउस से बाहर आ गये। एक साथ तीन-तीन प्रतिभागियों के बाहर निकल जाने की वजह से फैंस का दिल तो उदास था ही। अब 'बिग बॉस' फैंस के लिए एक और बुरी खबर आयी है। पिछले 16 सालों से शो के संचालन की जिम्मेदारी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने बखूबी संभाला है। इस शो को होस्ट करने बीच में कई और सितारे आए लेकिन दर्शकों को सिर्फ सलमान खान का संचालन ही पसंद आया। लेकिन ज्यादा दिनों तक वह यह जिम्मेदारी निभाते नजर नहीं आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान जल्द ही इस शो को अलविदा कहने वाले हैं।

सलमान खान की जगह लेंगे ये सेलिब्रिटी :
अगर बॉलीवुड खबरियों की मानें तो सलमान खान की जगह अब करण जौहर 'बिग बॉस' का संचालन करेंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं होगा जब करण जौहर इस शो को होस्ट करेंगे। इससे पहले 'बिग बॉस 15' के पूरे सीजन को करण जौहर ने ही होस्ट किया था। इसके अलावा करण जौहर ने इस सीजन में अक्टूबर के महीने में जब सलमान खान को डेंगू हुआ था, उस समय 'वीकेंड का वार' को होस्ट किया था। अब खबरों के मुताबिक करण जौहर इस शो को फिर से होस्ट करने वाले हैं।

इस नाम पर भी हो रही है चर्चा :
चर्चाओं के मुताबिक इस शो के नये होस्ट की लिस्ट में फराह खान का नाम भी शामिल है। 'बिग बॉस 16' में फराह खान के अपने भाई साजिद खान ने एक हाउसमेट के तौर पर हिस्सा लिया था। बिग बॉस के घर में करीब 100 दिन बिताने के बाद साजिद खान बाहर गए। पिछले सप्ताह फराह खान अपने भाई से मिलने बिग बॉस हाउस के अंदर भी गयी थी। इससे पहले 2015 में 'बिग बॉस' को एक महीने के लिए एक्सटेंड कर दिया गया था और सलमान खान ने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को डेट्स दे दिये थे, उस समय 'बिग बॉस हल्ला बोल' को फराह खान ने ही होस्ट किया था।

सलमान खान ही होस्ट करेंगे फिनाले :
सलमान खान 'बिग बॉस' को पूरी तरह से नहीं छोड़ रहे हैं। खबरियो के मुताबिक 'बिग बॉस वीकेंड का वार' में सलमान खान फैंस को दिखेंगे। इसके साथ ही 'बिग बॉस 16' के फिनाले एपिसोड को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस' का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होगा। हालांकि फैंस सलमान खान को ही 'बिग बॉस' के होस्ट के तौर पर देखना चाहते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस' के संचालन की जिम्मेदारी किस सेलिब्रिटी के कंधे पर आती है और वे इस जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











