आखिरकार कपिल के शो में पहुंच ही गए 'सुल्तान'...की जमकर मस्ती
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुल्तान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म से इन्हें ही क्या बल्कि काफी लोगों को उम्मीद हैं। पिछले दिनों खबर आई थीं कि सलमान द कपिल शर्मा शो में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं जाएंगे। लेकिन रविवार को ही उन्होंने कपिल शर्मा के सेट पर अपनी को-स्टार अनुष्का शर्मा के साथ शूटिंग की।

इस दौरान कपिल शर्मा की टीम अली असगर, सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और रोशेल मारिया राव के साथ सलमान और अनुष्का ने जमकर मस्ती की। अलि अस्गर का सलमान के साथ हद मज़ाक किए जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंसते हंसते लोट-पोट हो गए।
[#BiggBoss 10: सलमान खान की फीस जानकर हैरान रह जाएंगे!]
सलमान और अनुष्का की अपने शो पर मौजूदगी देख कपिल शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खबरों की मानें तो सलमान खान को कपिल के शो पर अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन करने के लिए आदित्य चोपड़ा ने मनाया है।
आपको बता दें कपिल और कलर्स के बीच हुए विवाद की वजह से सलमान उनके शो पर जाने से कतरा रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान कलर्स चैनल पर आने वाले रियेलिटी शो 'बिग बॉस' को होस्ट करते हैं। ऐसे में सलमान नहीं चाहते थे कि जैसे मीका के कपिल के शो में जाने से कॉन्ट्रोवर्सी हुई वैसा ही कुछ उनके साथ भी हो।
द कपिल शर्मा शो' की पूरी टीम सलमान खान के सेट पर आने से बेहद खुश नजर आई। सुनिल ग्रोवर ने सलमान के साथ क्लिक की गई सेल्फी भी अपने फैन्स के साथ शेयर की है। बता दें कि सलमान की फिल्म सुल्तान 6 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications