Bigg Boss OTT के सेट पर Cigarette के साथ सलमान खान की तस्वीर वायरल, लोग बोले- 'पाखंडी है'

salman khan, bigg boss ott, bigg boss

सभी जानते हैं कि बिग बॉस ओटीटी शुरु से ही काफी विवादों में चल रहा है और सलमान खान प्रतियोगियों के कायदे से क्लास लगाते हैं लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है कि लोग सलमान खान को नसीहत दे रहे हैं और काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

कारण है एक वायरल तस्वीर जिसमें सलमान खान हाथ में सिगरेट पकड़े हुए बिग बॉस ओटीटी होस्ट करते हुए देखा जा सकता है। ये वही तस्वीर है जो कि रेडिट सबग्रुप बॉली ब्लाइंड्स एन गॉसिप पर साझा की गई थी।

इस तस्वीर में आपको साफ साफ नजर आएगा कि सलमान खान ने उंगलियों के बीच में सिगरेट दबाई हुई है और वो किसी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैँ। हालांकि हम इस तस्वीर की सच्चाई को लेकर किसी तरह का दावा नहीं कर रहे हैं।

लेकिन इसके बाद सलमान खान को बुरा भला कहा जा रहा है और एक यूजर ने तो उनको ''पाखंडी'' तक कह डाला है। एक यूजर ने लिखा, "पिछले हफ्ते ही एक वीडियो में प्रोमो देखा था जहां भाई प्रतियोगियों को सलाह दे रहे थे कि ऑनस्क्रीन किस करना हमारी संस्कृति के खिलाफ है",

जबकि दूसरे ने कहा, "हम जानते हैं कि वह एक पाखंडी हैं लेकिन अगर आप दूसरों को उपदेश दे रहे हैं तो कम से कम उनके सामने बेहतर व्यवहार करें।" ये सब सलमान खान इसलिए सुनना पड़ रहा है क्योंकि सलमान खान ने जाद और आकांक्षी की किस के बाद उनको काफी बुरी तरह से लताड़ा था।

हालांकि सलमान खान के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब दे रहे हैँ। सलमान खान और विवादों का पुराना नाता है और वो चर्चा में आ ही जाते हैँ। वर्कफ्रंट पर सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X