Alert..सलमान..बिग बॉस के साथ..दस का दम..जनवरी 2018..धमाका..
ऐसी खबर है कि सलमान खान दोनों शो यानी कि बिग बॅास 11 और दस का दम होस्ट करेंगे।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहे विवाद के ब्रेक लेने के बाद इन दिनों टीवी की दुनिया में सलमान खान के दो शो चर्चा में हैं।
बिग बॅास 11 और दस का दम। जी हां। ऐसी खबर है कि सलमान खान यह दोनों शो होस्ट करते हुए नजर आयेंगे। लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि सलमान इन दोनों शो में एक साथ नहीं दिखाई देंगे।

इस साल सलमान खान बिग बॅास 11 में दिखाई देंगे। वहीं दस का दम की लांच की प्लानिंग को थोड़ा आगे के लिए टाल दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनी टीवी दस का दम के लिए सलमान के अलावा किसी दूसरे सुपरस्टार को शो का होस्ट बनाने के पक्ष में नहीं है।
यही वजह है कि दस का दम के लिए सलमान का इस साल इंतजार किया जाएगा। बिग बॅास के खत्म होने के बाद साल जनवरी 2018 में सलमान दस का दम की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
गौरतलब है कि टीवी पर अपने स्टारडम को देखते हुए सलमान इन दोनों ही शो को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं। देखा जाए तो सोनी टीवी से ही सलमान ने अपना टीवी डेब्यू किया था।
वैसे बॅालीवुड के सुपरस्टार के लिए हमेशा से ही छोटा पर्दा करोड़ों की कमाई का जरिया बना है। आइए जानते हैं कैसे..


Click it and Unblock the Notifications
