तगड़ा Rumor: सलमान खान के साथ ही होगी बिग बॉस की वापसी
[टेलीविजन] सलमान खान के फैन्स अब चैन की सांस ले सकते हैं क्योंकि बिग बॉस 9 वही होस्ट करेंगे। हालांकि इस बाबत अभी किसी ने भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन माना यही जा रहा है कि सलमान खान ही ये सीज़न होस्ट करेंगे और चैनल के लोगों ने उन्हें एक नया ऑफर दे दिया है जो उन्हें काफी पसंद भी आया है।

इससे पहले भी सलमान खान ने सीज़न आठ होस्ट करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें शो का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं था। लेकिन इसके बाद सलमान खान को सीज़न 7 के 2 करोड़ की फीस की जगह 5 - 6 करोड़ रूपये पर एपिसोड की फीस दी गई। और उन्होंने पूरा सीज़न खुशी खुशी होस्ट कर डाला। इस सीज़न के लिए भी सलमान खान ने मना कर दिया है लेकिन आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सब फाइनल है और सलमान की डेट्स मिलते ही बिग बॉस का एलान हो जाएगा।
[DETAILS: बिग बॉस 9 होगा रियलिटी शो का महाडोज़...ये लिस्ट ही ऐसी है!]
वैसे सलमान की जगह कुछ और ऑप्शन्स पर भी विचार किया गया था जिसमें अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह और फराह खान तक शामिल थे। पहले सलमान ने भी चुटकी लेते हुए कहा था कि फराह के आते ही शो की टीआरपी बढ़ गई थी तो शायद वो ही होस्ट करें!


Click it and Unblock the Notifications












