[टेलीविजन] अब इसे कहते हैं धमाका। सलमान खान बिग बॉस में डबल ट्रबल की थीम के साथ आ रहे हैं और ये उनकी आने वाली दोनों फिल्में प्रेम रतन धन पायो और किक सीक्वल के थीम से मिलता है यानि कि डबल रोल!
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान इसके बाद एक और टीवी शो होस्ट करेंगे - FARM! ये बिल्कुल बिग बॉस जैसा होगा पर सेट अप होगा एक गांव। यानि कि कंटेस्टेन्ट्स को गांव के माहौल में रहना होगा...जैसा कि सलमान करने वाले हैं हरियाणवी पहलवान बनकर - सुलतान में!
है ना गज़ब का प्लान! इस नए शो में प्रतिभागियों को दूध दुहने से लेकर गाय चराना और पानी तक भरना पड़ेगा! वैसे पहली बार ऐसा नहीं है कि सलमान किसी फिल्म को यूं प्रमोट कर रहे हैं। बजरंगी भाईजान की प्लानिंग भी ज़बर्दस्त थी, जानिए यहां-
टाइटल
फिल्म के टाईटल पर बवाल काफी हुआ...बजरंगी के साथ भाईजान ऐसा कैसे....लेकिन इससे फिल्म को काफी फायदा हुआ।
क्रिटिक्स
सलमान खान ने कह डाला कि क्रिटिक्स चाहें तो उन्हें निगेटिव रेटिंग दे दें...उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
पाकिस्तान बैन
पाकिस्तान सेंसर बोर्ड को धमकी मिली और लगा कि फिल्म बैन हो जाएगी...इससे भी कमाई पर काफी असर पड़ा...अच्छा असर।
लव जिहाद
शुरू में माना गया कि फिल्म लव जिहाद के मुद्दे पर है और इसलिए फिल्म को शुरू से ही विवादित रखा गया।
कैटरीना सी मुन्नी
एक कैटरीना जैसी मुन्नी....इतना तो काफी ही था
माशाल्लाह कश्मीर
शूटिंग के दौरान सलमान कुछ कुछ ऐसा करते रहे कि फिल्म खबरों में बनी रहे...चाहे वो कश्मीर से कैट को जोड़ना ही क्यों ना हो।
कव्वाली की चोरी
साबरी ब्रदर्स की चोरी की हुई कव्वाली पर भी फिल्म की पब्लिसिटी टीम ने काफी खेला।
गलत हनुमान चालीसा
ट्रेलर से ही माहौल बन चुका था क्योंकि सलमान ने गलत हनुमान चालीसा पढ़ी थी।
असली चांद नवाब
असली चांद नवाब ने तो फिल्म में जो चार चांद लगाए थे कि पूछिए ही मत।
छूट गया विवाद
इन सबके बीच में जो विवाद छूट गया वो था चिकन सॉन्ग....बोल ही थे ...आज धर्म भ्रष्ट हो जाए।
Mistakes
वैसे बजरंगी भाईजान की गलतियों ने भी फिल्म के कलेक्शन में पूरा साथ दिया - [बजरंगी भाईजान Mistakes]


Click it and Unblock the Notifications