अब इतिहास का पाठ पढा़एंगे सलमान

हालांकि सलमान बिग बॉस-5 के शुरूवात के एपीसोड्स में संजय दत्त के साथ नज़र आएंगे। लेकिन इसके बाद सलमान का सिधा रूख हिस्ट्री चैनल की तरफ ही रहेगा। इस कार्यक्रम में सल्लू अपनी बहन अलवीरा और डिजाइनर एशले रिबेलो के डिजाइनर ड्रेस में नज़र आने वाले हैं।
अगर हिस्ट्री चैनल की माने तो इनका कहना है कि उन्हें किसी ऐसे भारतीय चेहरे की तलाश थी जो विदेशों में रह रहे भारतीयों में भी पहचाने जाते हो। इस मामले में उन्हें सलमान से बेहतर कोई और कलाकार नज़र नहीं आया। इस बात में किसी भी तरह की शंका नहीं है कि बॉलीवुड में उनके जैसा अभी तक कोई भी नहीं है, हम तो यही कहेंगे मान गये सल्लू मियां, आपके नाम का डंका भारत ही नहीं विदेशों में भी बजा करता है।


Click it and Unblock the Notifications











