जुबैर खान को मुसीबत में देख पसीजा सलमान खान का दिल, Bigg Boss में दी थी कुत्ता बनाकर छोड़ने की धमकी!

Zubair Khan

Zubair Khan on Salman Khan- जुबैर खान तो सबको याद ही होंगे? बिग बॉस 11 के इस प्रतियोगी को सलमान खान ने ऐसा डांटा था कि शायद पूरी इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। डोंगरी के इस एक्टर को लेकर ऐसा बवाल मचा था कि बाहर आकर इसने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी।

लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि सलमान खान को लेकर जुबैर खान का रुख बदल गया है। सलमान खान ने बिग बॉस में जुबैर खान से कहा था कि उनको कुत्ता बनाकर छोड़ेंगे। इसके बाद जुबैर को काम नहीं मिला और वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

लेकिन अब वो सलमान खान की शान में अचानक कसीदे पढ़ने लगे हैं। दरअसल जुबैर का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहे हैं कि उनकी हालत के बारे में सलमान खान पता चला था और उन्होने कैसे उनकी मदद की है। जी हां, जुबैर ने जो कुछ भी कहा है वो काफी हैरान करने वाला है।

क्या बोले जुबैर खान?

जुबैर खान अब सलमान खान को कोसते थे। लेकिन इस वीडियो में वो कह रहे हैं, ''सलमान भाई को पता चला कि मुझे काम का इश्यू है। मुझे काम नहीं इंडस्ट्री में कोई दे रहा है। तो साजिद भाई की तरफ से कॉल आया और उन लोगों ने बुलाया। फिर साजिड नाडियाडवाला भाई के पास मुझे मौका मिला अपना प्रोडक्शन स्किल दिखाने का। तो मैने दो शेड्यूल में काम किया और मुझे पैसा मिला।'' जुबैर का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उनका इशारा सलमान खान की तरफ है। उनका कहना है कि सलमान खान ने ही साजिद भाई से कॉल करवाकर काम दिलवाया है। इसके बाद सभी सलमान खान की काफी तारीफ कर रहे है।

क्यों भड़के थे सलमान खान

इस सीजन में अर्शी खान के साथ जुबैर ने काफी बदतमीजी की थी और एक महिला के लिए काफी गंदी जुबान का इस्तेमाल किया था। जुबैर ने अर्शी को दो कौड़ी की औरत और ना जाने क्या क्या कह डाला था। इसके बाद सलमान खान का पारा चढ़ा था। फिलहाल आप देखिए जुबैर का ये वीडियो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X