Elvish Yadav पर भड़कना Salman Khan को पड़ा भारी? गोल्डी बरार ने कहा, 'हम लेंगे बदला'

बिग बॉस ओटीटी 2 इस वक्त खबरों का हिस्सा है और हाल ही में सलमान खान का एक एपिसोड काफी चर्चा में रहा है जिसमें उन्होने यूट्यूबर एल्विश यादव को फटकार लगाई थी। इसके बाद सलमान खान और एल्विश को लेकर काफी चर्चा हुई थी और वो वीडियो क्लिप धड़ल्ले से वायरल हुआ था।
लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है क्योंकि इसमें गोल्डी बरार की एंट्री हो गई। सलमान खान कनाडा में बैठकर लगातार धमकी दे रहा गोल्डी एल्विश के सपोर्ट में है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
गोल्डी ने लिखा था, ''जो लोग बिग बॉस के घर में एल्विश भाई को तंग कर रहे हैं, उनसे बदला लेने की जिम्मेदारी मेरी है।'' इसके बाद बवाल हो गया है और सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया पर उनके बचाव के लिए भी सामने आ गए हैँ। बता दें कि इस ट्वीट के साथ गोल्डी बरार ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया है जो कि हम यहां लिख नहीं सकते हैं।
हालांकि इस पोस्ट के बाद कुछ लोग गोल्डी के समर्थन में भी ट्वीट कर रहे हैं। एक ने लिखा था, ''लॉरेंस बिश्नोई भाई और गोल्डी बरार भाई, कुछ वादा किया था आपने, Elvish Army भाईयो पोस्ट को लाइक और रीट्वीट करो।''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''एल्विश के साथ गलत हुआ।'' गौरतलब है कि इस ट्वीट को लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि ये गोल्डी बरार के द्वारा ही किया गया है। हालांकि हम शो की बात करें तो ये इसी तरह का फॉरमेट है सलमान खान सभी फटकार लगाते हुए नजर आते हैं।
एल्विश पर क्यों भड़के थे सलमान?
दरअसल एल्विश ने शो की कंटेस्टेंट बेबिका को अपशब्द कह दिया था। सलमान एल्विश की इस हरकत से काफी नाराज हुए। उन्होंने एल्विश को पॉइंट करके कहा कि आपके भले ही कितने ही फॉलोवर्स क्यों न हो, लेकिन शो में गलत हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सलमान ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि इससे व्यूअरशिप कम हो जाए।
सलमान खान अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं और वो अक्सर बेधड़क होकर अपनी बात सबके सामने रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications