VIDEO: तो इस तरह होगी सुपरस्टार सलमान खान की शादी!
[टेलीविजन] सलमान खान की शादी किसी राष्ट्रीय खबर से कम नहीं। हाल ही में सलमान के सगाई और शादी की अफवाहों ने खूब बाजार गर्म किया है। सभी सलमान से इस बारे में बात कर रहे हैं, ऐसे में कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा कैसे पीछे रहते।
जी हां, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के लेटेस्ट प्रोमो में आप देखेंगे कि वहां भी सलमान के शादी की बातें चल रही हैं। बता दें, सलमान खान और सोनम कपूर प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंचे थे।
वहां, इनका स्वागत किया कपिल यानि की बिट्टू शर्मा की बुआ ने। बुआ ने प्रेम रतन.. स्टाइल से सलमान को टीका लगाया, आरती उतारा.. और उसके बाद जो हुआ वह देखकर आप हंसते रह जाएंगे।
नीचे देखें वीडियो- (नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)
salman khan comedy nights with kapil kapil sharma television tv show सलमान खान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल कपिल शर्मा टेलीविजन


Click it and Unblock the Notifications


