Nach Baliye 9 को लेकर सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, एक्स कपल से मचेगा बवाल
नच बलिए सीजन 9 को लेकर इस बार फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। बीते दो साल से फैंस इस शो के आने का इंतजार कर रहे थे। आते ही इस शो का नाम सलमान खान से जुड़ गया है। जी हां, ये हम आपको पहले बता चुके हैं कि नच बलिए 9 के निर्माता इस बार सलमान खान होंगे।
ऐसी खबर है कि वह शो के कुछ एपिसोड जज करते हुए भी नजर आ सकते हैं। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस बार टीवी के रियल लाइफ कपल नच का धमाल मचाने वाले हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि इस बार शो में पहली बार नया ट्विस्ट लाया जा रहा है।

सलमान ने इस बार नच बलिए 9 में एक्स लवर्स को स्टेज पर उतारने की योजना बनाई है। एक अखबार की खबर अनुसार इस साल नच बलिए एंटरटेनमेंट का ऐसा ट्विस्ट लाने वाला है, जिसे देखकर फैंस सरप्राइज हो जायेंगे।इस बार रियल लाइफ जोड़ी के साथ एक्स कपल भी एक साथ नजर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि नच बलिए के मेकर्स जून अंत तक शो की सभी जोड़ी को फाइनल कर देंगे। मुमकिन है कि 9 जुलाई के करीब शो को टेलीकास्ट करने की योजना की गई है। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार नच बलिए का ये एक्स वाला कांसेप्ट दर्शकों को कितना पसंद आता है।
चलिए फिर बिना समय गंवाए उन टॅाप टीवी कपल पर नजर घुमाते हैं जिनके लिए नच बलिए का सफर उनके रिश्तों के लिए लकी साबित नहीं हुआ। यहां देखें पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications