..................... Salman Khan follows Ajay Devgn produce TV Show - Hindi Filmibeat

सलमान की दबंग 3 से पहले देखिए दबंग 4, बड़ा DHAMAKA !

By Prachi Dixit

इस साल सलमान खान के फिल्म और टीवी शो की लंबी फेहरिस्त लगी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान एक दबंग काम करने जा रहे हैं।दबंग 3 से पहले दबंग 4 की प्लानिंग हो गई है।

जी हां,यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बॅालीवुड के कई सुपरस्टार टीवी और वेबसीरीज की तरफ बढ़ रहे हैं। अजय देवगन ने हाल ही में बाबा रामदेव की बायोपिक का निर्माण किया। अब सलमान खान भी ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं।

salman khan

मिली जानकारी के अनुसार सलमान जल्द ही मुंबई पुलिस पर आधारित एक टीवी शो का निर्माण करने जा रहे हैं। आखिर कब और कैसे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। कास्टिंग के बाद इस साल के अंत तक इसका टेलीकास्ट किया जा सकता है।

कुछ समय पहले सलमान ने टीवी पर गामा पहलवान की बायोपिक का भी निर्माण करने का फैसला लिया था। जिसकी तैयारी अभी चल रही है। इसके अलावा सलमान और भी कई दमदार टीवी शो लांच करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

यानी कि दस का दम और बिग बॅास के बाद सलमान टीवी इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे हैं। यहां देखिए टीवी के सबसे कमाऊ सुुपरस्टार के नाम...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X