#BiggBoss 10: सलमान खान की फीस जानकर हैरान रह जाएंगे!

By Shivani Verma

बिग बॉस सीज़न 10 का इंतज़ार काफी लोग कर रहे हैं। ये शो जितना फेमस है उतने ही फेमस हैं इनके होस्ट। जी हां..हम बात कर रहे हैं सलमान खान की। आपको पता है कि सलमान खान इस शो को होस्ट करने के लिए काफी मोटी रकम लेते हैं। लेकिन इस बार सलमान इस शो के लिए काफी कम रकम लेंगे।

Salman Khan

खबरों की मानें तो सलमान हर बार अपनी फीस बढ़ा देते हैं लेकिन इस सीज़न के लिए वे अपनी फीस कम करने वाले हैं। दरअसल सलमान इस बार अपनी फीस का कुछ हिस्सा बीइंग ह्यूमन के नाम करने वाले हैं। सलमान ये पैसा चैरिटी में देंगे।

आपको बता दें कि सलमान ने बिग बॉस ने में एक एपिसोड के लिए करीब 8-9 करोड़ रुपए की रकम वसूल की थी। सलमान खान बीइंग ह्यूमन नाम का एक एनजीओ चलाते हैं, जो टीशर्ट और अन्य कई तरह के कपड़े ऑनलाइन और स्टोर के जरिए बेचता है।

[जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरिट टीवी स्टार्स]

सेल्स का एक हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खर्च किया जाता है। सलमान खान का संगठन बीइंग ह्यूमन बच्चों के स्वास्थ और शिक्षा समेत तमाम लोगों की बीमारियों और मुश्किल घड़ी में आर्थिक मदद करता है।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान 6 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान फिलहाल इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हर रिएलिटी शो पर जाकर सलमान और उनकी को-स्टार अनुष्का शर्मा फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान आपको एक पहलवान की भूमिका में नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X