30 अक्टूबर को पूरा दिन बिग बॉस के घर में नजरबंद रहेंगे सलमान
सलमान शनिवार यानी 30 अक्टूबर को अपना पूरा दिन बिग बॉस हाउस में बिताने वाले हैं। अब तो हर कोई पूरा दिन अपने सल्लू भाई को अपने मनपसंद शो में देख सकेगा। वैसे बिग बॉस में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि होस्ट खुद भी पूरा दिन बिग बॉस के प्रतिभागियों के साथ घर में नजरबंद रहेगा।
अब सोचने वाली बात ये है कि बिग बॉस सलमान से उस पूरा दिन क्या-क्या करवा सकते हैं। वह खाना पकवा सकते हैं मसलन बिरयानी वगैरह, वह पेंटिंग भी बनवा सकते हैं मगर अफसोस ऐश्वर्या की नहीं। इसके अलावा वह बाकी प्रतिभागियों का 'बकरा' भी बनवा सकते हैं जिसमें सल्लू बेहद तेज भी हैं।
खैर अगर सल्लू भाई के एंगल से सोचा जाए तो मुझे तो षड़यंत्र की बू आती है। अभी-अभी खबर मिली थी कि गुजारिश टीम को बिग बॉस में होस्ट करने से सल्लू भाई ने मना कर दिया है, कहीं ये पूरा दिन उसी निर्णय की कीमत तो नहीं। आखिर बिग बॉस ने कच्ची गोलियां तो खेली नहीं हैं लेकिन सल्लू भाई के बोले बिना तो ये बात पता चलने से रही।


Click it and Unblock the Notifications
