ईद 2018 पर सीक्वल ब्लॅाकबस्टर के साथ सलमान खान का जबरदस्त CLASH !
आईपीएल खत्म होने के बाद एक के बाद एक कई ब्लॅाकबस्टर शो लांच होने की तैयारी में हैं। इस फेहरिस्त में सलमान खान के दस का दम 3 के साथ एकता कपूर का नागिन 3 भी है।
ऐसी खबर है कि सलमान खान का शो रात को 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इस साल सलमान खान की कई फिल्में रेस 3,दबंग 3 और भारत की शूटिंग होनी है। फिलहाल कपिल शो के बंद होने के बाद सोनी के पास वीकेंड में सलमान से बड़ा चेहरा नहीं है।

इस वजह से वीकेंड या फिर डेली इसे अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन समय की बात की जाए तो रात 8 बजे इसका टेलीकास्ट किया जाएगा। मुमकिन है कि जून के पहले वीक से इस शो का टेलीकास्ट होगा।
इसके साथ नागिन 3 का भी आगाज होने जा रहा है। नागिन 3 को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट के अनुसार 3 जून से शनिवार और रविवार रात 8 बजे नागिन 3 का प्राइम टाइम पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
नागिन के पिछले दोनों सीजन हमेशा से टॅाप 2 पर रहे हैं। नंबर 1 से इस शो को पीछे हटाना किसी भी स्टार के लिए मुमकिन नहीं रहा है। नागिन और दस का दम का टीआरपी क्लैश ईद पर दिखाई देगा।
ऐसे में सलमान खान को प्राइम स्लोट पर या यूं कहें कि टीआरपी रेटिंग में नागिन 3 से कड़ी टक्कर मिल सकती है। वैसे आईपीएल के बाद वीकेंड स्पेशल में कई टॅाप रेटेड शो की वापसी हो सकती है। आईपीएल के बाद ऐसे कई शो हैं जो कि लांच की तैयारी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
