2018 में सलमान खान को डबल झटका,1 नहीं 2 ब्लॉकबस्टर के बीच BIG CLASH
2018 सलमान खान के लिए काफी मुश्किल लेकर आने वाला हैं। जो लोग सलमान के कमबैक शो दस का दम 3 का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए यह खबर चौंकाने वाली साबित हो सकती है।
सलमान के लिए यह साल काफी बिजी रहने वाला है। एक तरफ जहां सलमान रेस 3 के बाद भारत और दबंग 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं इसका सीधा असर दस का दम की शूटिंग पर पड़ेगा।

सलमान भारत मे कई अलग लुक में नजर आएंगे। इसके चलते उन्हें पंजाब,दिल्ली,अबू धाबी,स्पेन के साथ कई जगह पर शूटिंग करनी है। निर्देशक अली अब्बास जफर इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
यह फिल्म ईद 2019 में रिलीज होनी है।इस बीच उन्हें अपने दबंग टूर के साथ नेपाल भी जाना है। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान के पास दस का दम 3 की शूटिंग के लिए समय की भारी कमी है।
ऐसे में भारत और दबंग 3 की शूटिंग का सीधा असर दस का दम 3 पर पड़ सकता है।चलिए फिर सलमान की फिटनेस का बखान करती हुई इन अनदेखी तस्वीरों की एक झलक देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
