सलमान के दस का दम को कड़ी टक्कर,1 नहीं 3 सुपरस्टार,तगड़ी प्लानिंग SHOCK
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि किसी भी प्रोजेक्ट को ब्लॅाकबस्टर बनाने के लिए केवल सलमान खान का नाम ही शामिल है। फिर चाहे वह फिल्म हो या कोई टीवी शो।
छोटे पर्दे की बात करें तो कई साल से बिग बॅास से केवल सलमान का नाम जुड़ा है। अब इस फेहरिस्त में दस का दम भी शामिल हो गया है। सलमान इस शो के तीसरे सीजन के साथ जून तक कमबैक कर सकते हैं।

इस शो के प्रोमो ने पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन इसका असर बाकी के चैनल पर साफ हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान के दस का दम को कांटे की टक्कर देने के लिए दूसरे चैनल रियलिटी शो की प्लानिंग कर रहे हैं।
इसके लिए किसी बड़े सुपरस्टार को अप्रोच किया जा रहा है। खबर यह भी है कि सलमान से टक्कर लेने के लिए कई बड़े नामी सुपरस्टार की चर्चा है। अक्षय कुमार,आमिर खान या फिर किसी बड़े नाम पर मुहर लग सकती है।
वैसे देखा जाए तो दस का दम में किसी भी तरह की कंट्रोवर्शी नहीं होगी। ऐसे में इस शो को नंबर 1 बनाना सलमान के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। अगर कांसेप्ट दर्शकों को नहीं पसंद आया तो सलमान पर भी फ्लॅाप की तलवार लटक सकती है।
यहां देखिए ये टीवी शो सलमान के दस का दम को तगड़ा झटका दे सकते हैं...


Click it and Unblock the Notifications
