सलमान ने किया रितिक का पत्ता साफ

सलमान की दुश्मनी पहले ही शाहरूख खान, शाहिद कपूर और जॉन अब्राहम जैसे कई सितारों से हैं, इस लिस्ट में रितिक रोशन भी शामिल है। सुनाई दे रहा था कि रितिक और सलमान ने सारी बातें भूला दी हैं लेकिन ऐसा नहीं है। दबंग खान आज भी रितिक से नाराज हैं।
दरअसल कलर्स ने तय कर दिया था कि इस सप्ताह बिग बॉस शो में रितिक रोशन अपनी फिल्म 'अग्निपथ' को प्रमोट करने के लिए आएंगे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर और संजय दत्त भी होंगे। वैसे भी संजय दत्त तो इस शो के होस्ट भी हैं।
लेकिन जैसे ही यह खबर सलमान तक पहुंची तो उन्होंने साफ कह दिया कि रितिक के आने पर वह सहमत नहीं है। एक वो भी दिन था जब रितिक और सलमान की दोस्ती काफी अच्छी थी लेकिन फिल्म 'गुजारिश' से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। वैसे भी आज कल रितिक और शाहरूख की काफी अच्छी जमती है हो सकता है सलमान इस बात की नाराजगी भी जता रहे हों।


Click it and Unblock the Notifications