Salman Khan Down with Dengue: डेंगू का शिकार होने के बाद सलमान खान ने करण जौहर को सौंपी बिग बॉस 16 की कमान

Salman Khan Down with Dengue: चर्चा है कि इस शुक्रवार सलमान खान [Salman Khan] की जगह बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर [Karan Johar] बिग बॉस 16 की कमान संभालने वाले हैं और अब इसकी वजह सामने आ चुकी है। दरअसल, बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान डेंगू का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में ना सिर्फ इस शुक्रवार बल्कि अगले वीकेंड का वार भी करण जौहर ही होस्ट करेंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो पहले केवल शुक्रवार का ज़िम्मा ही करण जौहर को सौंपा गया था और माना जा रहा था कि शनिवार के एपिसोड की शूटिंग सलमान खान कर लेंगे। लेकिन सलमान खान की सेहत को देखते हुए उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है।
सूत्रों की मानें तो करण जौहर वैसे इस बार बिग बॉस से दूरी बनाने के मूड में ही थे लेकिन भाई को कोई भी ना नहीं कर सकता। इसलिए सलमान खान की तबीयत खराब होने के बाद करण जौहर को शो की कमान सौंप दी गई है। आमतौर पर सलमान खान की गैर मौजूदगी में फराह खान, बिग बॉस होस्ट करती हैं।
लेकिन फराह खान के भाई साजिद खान पहले ही बिग बॉस के घर में हैं और उनके घर में होने के कारण पहले ही काफी विवाद हो चुका है। इसलिए और कोई विवाद से बचने के लिए इस बार फराह खान को शो से दूर ही रखा जा रहा है। ऐसे में इस शुक्रवार से करण जौहर बिग बॉस की कमान संभालेंगे। कब तक के लिए ये फिलहाल किसी को नहीं पता।


Click it and Unblock the Notifications
