सलमान खान की तगड़ी प्लानिंग,डबल रोल में टूट जायेंगे सारे रिकॉर्ड dhamaka !
Recommended Video

सलमान खान एक तरफ जहां भारत में कई बार अपना लुक बदलते हुए नजर आयेंगे। वहीं बिग बॅास 12 के लिए सलमान खान ने ऐसी प्लानिंग की है कि फैंस देखकर चौंक जायेंगे।
जी हां,बिग बॅास 12 की थीम इस बार पूरी तरह से जोड़ीदार कंटेस्टेंट पर है। इसे देखते हुए कई दिनों से चर्चा थी कि इस शो को होस्ट भी सलमान किसी ना किसी जोड़ीदार के साथ करेंगे।

लेकिन हाल ही एक वेबसाइट की खबर अनुसार सलमान किसी जोड़ीदार के साथ नहीं बल्कि खुद डबल रोल में नजर आ सकते हैं। सलमान आज ही इस शो के लिए डबल रोल में आकर एक साथ 5 प्रोमो की शूटिंग करेंगे।
जहां पर उनका एक किरदार स्टार होगा तो दूसरे रोल में वह एक आम आदमी की भूमिका में दिखाई देंगे। भारत की शूटिंग में बिजी होने के कारण सलमान के इस शो को जल्द ही साल के अंत महीने में खत्म कर दिया जाएगा।
वहीं भले ही इस शो के प्रोमो की शूटिंग इस महीने की जाएगी।लेकिन ऐसी खबर है कि इसे आॅन एयर देरी से किया जाएगा।
बहरहाल,इस साल बिग बॅास में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की इन टॅाप कपल को शो में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
