Opps.. सलमान खान ने कपिल शर्मा को दिया धोखा.. भूले दोस्ती!
[टेलीविजन] बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जो कि अपनी पिछली कई फिल्मों का प्रमोशन कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर करते दिखे। इस बार अपनी फिल्म 'हीरो' का प्रमोशन कपिल के शो पर नहीं करेंगे।

दरअसल, इस शनिवार से एक नया कॉमेडी शो शुरू होने वाला है जिसका नाम है 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ'। यह शो शुरू होने से पहले ही काफी चर्चा में है और अब सलमान खान ने अपनी फिल्म 'हीरो' के प्रमोशन के लिए इस शो को चुना है।
LIST: सलमान खान, कंगना या कपिल शर्मा .. किसका होगा सितंबर!
सलमान खान की इस चुनाव से कपिल शर्मा को निराशा तो खूब हुई होगी। क्योंकि सलमान कई बार कपिल के शो का हिस्सा बन चुके हैं और कपिल से उनकी अच्छी दोस्ती भी है।
VIDEO: सलमान से लेकर शाहिद कपूर बनते दिखे कपिल शर्मा.. फुल धमाल!
सूत्रों की मानें तो सलमान खान के इस फैसले के पीछे उनके भाई सोहेल खान हैं। सोहेल 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' शो के मेकर्स के ज्यादा करीब हैं। लिहाजा, सलमान को यह फैसला लेना पड़ा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

