Cannes 2019: लुक पर हिना खान हुईं ट्रोल, सलमान खान ने दिया करारा जवाब, चौंक जायेंगे !
Recommended Video
कान्स 2019 में हिना खान ने अपना डेब्यू किया। दीपिका पादुकोण से पहले हिना खान के रेड कारपेट लुक ने काफी चर्चा बटोरी। इस मौके पर उनका लुक काफी चर्चा में रहा। फैंस से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक हर किसी ने हिना खान का साथ दिया। हालांकि हिना खान के इस लुक ने नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया।
हिना के कान्स लुक पर एक मैगजीन के एडिटर ने कमेंट करते हुए ऐसा कुछ लिखा जिससे बवाल हो गया। अब सलमान खान हिना के बचाव में उतर गए हैं।मैगजीन के एडिटर ने हिना के लुक्स पर कहा था कि अचानक से कान्स चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या? इस पर हिना खान के साथ कई सारे टीवी स्टार्स ने आपत्ति जताई।

जब सलमान से भारत के सांग जिंदा के लांच के दौरान इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने एडिटर की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि एक एडिटर के लिए ये एक जिम्मेदारी भरा कमेंट है। ये बहुत ही सोच समझकर भरा कमेंट है। मुझे नहीं समझ आया कि वह क्या कहना चाहते हैं। क्या वो ये कहना चाहते हैं कि कान्स चांदिवली है या फिर चांदिवली कान्स जा रहा है।
बहरहाल, आपको ये बता दें कि हिना खान की डेब्यू फिल्म लाइन्स का पोस्टर कान्स में लांच कर दिया गया है। कान्स में फिल्म की स्क्रीनिंग भी होगी। पोस्टर में हिना अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।इसमें वे माथे पर ट्रेडिशनल जूलरी पहने दिख रही हैं। पोस्टर में भारत और पाकिस्तान का नक्शा भी दिख रहा है।
फिलहाल,यहां देखिए हिना खान की खूबसूरत तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











