Bigg Boss- एली संग सलमान ने किया सेट पर रोमांटिक डांस!
सलमान खान मालवीय नगर के जेम्स बॉंड यानी एली अवराम को कुछ ज्यादा ही सपोर्ट कर रहे हैं। अभी तक तो एली बिग बॉस के घर के अंदर थीं और सलमान बाहर से उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे थे लेकिन जब एली बिग बॉस से बाहर आ गयीं तो सलमान खान ने एली के साथ बिग बॉस के स्टेज पर एक रोमांटिक डांस नंबर किया और साथ ही एली को कहा कि वो काफी अच्छी हैं उन्हें घर के बाहर हर कोई पसंद करता है। एली अवराम के बाहर आने के बाद लोग ये भी कह रहे हैं कि एली अब सलमान संग जल्द ही किसी फिल्म में देखने को मिलेंगी। दूसरी तरफ एली ने बाहर आने के बाद मीडिया से कहा कि सलमान ने उन्हें इसलिए हर समय सपोर्ट किया क्योंकि वो एक फॉरेनर हैं और उन्हें हिंदी ठीक से नहीं आती।
शनिवार को जब एली अवराम बिग बॉस के घर से बाहर हो गयीं तो सलमान खान ने कहा कि वो बिग बॉस के इस बार के एलिमिनेशन से खुश नहीं हैं। उन्हें लगा कि इस बार कुछ गलत हुआ है। एली के घर से बाहर जाने की बाद घर के सदस्यों को भी समझ में नहीं आई। क्योंकि एली घर के सभी सदस्यों के साथ काफी अच्छी तरह से बर्ताव करती थीं और साथ ही वो दर्शकों की भी फेवरेट थीं। एली किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ती थीं। बिग बॉस के घर में एली सबसे ज्यादा एंडी और संग्राम के करीब थीं।
बिग बॉस के घर बाहर आने के बाद जब एली रविवार के दिन सलमान खान के साथ शो में आईं तो उन्होंने बिग बॉस के घर में जाकर संग्राम को हीरो ऑफ दि हाउस और काम्या को विलेन ऑफ दि हाउस का अवॉर्ड दिया। इसके अलावा एली ने एंडी को अगले हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन से सेफ भी कर दिया। एली ने कहा कि वो बिग बॉस का घर मिस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications