Bigg Boss 13 को लेकर सलमान खान ने लिया चौंकाने वाला फैसला, फैंस के लिए बड़ी खबर !
भारत की रिलीज के साथ सलमान खान इन दिनों अपने बहुप्रतिक्षित और चर्चित शो बिग बॅास 13 को लेकर भी चर्चा में है। हर साल शो के शुरू होने से पहले ये खबर आती है कि सलमान इस साल शो होस्ट नहीं करेंगे। वह हर साल शो के दौरान इस बात की तरफ इशारा देते रहते हैं कि अगला सीजन होस्ट करने वह नहीं चाहते हैं। इस साल भी ठीक ऐसी चर्चा उठ रही थी कि होस्ट का चेहरा बदल सकता है।
अब खुद एक अखबार से बातचीत में सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया है। सलमान खकान ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि मेरे शो होस्ट नहीं करने की खबर सच हो। लेकिन ऐसा है नहीं। इस बार भी मैं बिग बॅास होस्ट कर रहा हूं।

शो के कांसेप्ट पर एक बार फिर से नाराजगी जाहिर करते हुए सलमान खान ने कहा कि मुझे नहीं समझ आता कि क्यों चैनल मनोरंजन के नाम पर कुछ लोगों को एक घर में बंद कर देते हैं। घर में रहकर उन्हें एक दूसरे से डील करनी है। मुझे कभी ये शो पसंद आता है तो कभी बुरा लगता है।
ये बात अलग है कि इस शो से हर बार मैं कुछ नया जरूर सीखता हूं। आपको बता दें कि सलमान कई बार ये भी कह चुके हैं कि शो से इंकार करने के लिए वह कई बार शो के लिए अपनी फीस बढ़ा देते हैं। फिर भी सलमान के नाम की टीआरपी को इस शो से अलग करना मेकर्स के लिए मुश्किल होता है।
बहरहाल, फीस का सवाल आता है तो सलमान के साथ कई कंटेस्टेंट को शो के अंदर मोटी रकम के साथ लाया जाता है। क्या आप जानते हैं ऐसे बिग बॅास के एक्स कंटेस्टेंट का नाम जो कि करोड़ों की डील साइन करते हैं..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications