सलमान ने कहा मेरी मां भी देखती हैं बिग बॉस!
पिछले एक सीजन पहले बिग बॉस में इतना कुछ लिमिट से बाहर हुआ कि सलमान खान को खुद घर के अंदर जाकर प्रतिभागियों से मिलना पड़ा और उन्हें अपने तरीके से समझाना पड़ा। उस समय सलमान खान का गुस्सा काफी तेज था और उनके गुस्से को देखकर यूं लगा कि कहीं वो घर के अंदर जाकर किसी को मार ही ना दें। सलमान खान को इतना गुस्सा इसलिए भी आया क्योंकि सलमान खान का कहना था कि उनकी मां भी इस शो को देखती हैं। इसलिए जब उन्हें दिखता है कि इस शो में इतना कुछ गलत दिखाया जा रहा है प्रतिभागी भी लड़ाई झगड़े में सीमा पार कर रहे हैं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है।
सलमान खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरी मां भी बिग बॉस देखती हैं। उन्हें भी शो के दौरान होने वाले झगड़े और बहस काफी एंटरटेनिंग लगती है लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ जाती है तो बुरा लगता हैा। बतौर शो के होस्ट सलमान खान की जिम्मेदारियां भी काफी ज्यादा हैं। सलमान खान ने कहा कि जब पहले शो में कुछ भी गलत दिखाए जाने पर उन्हें कोई फोन करके या मैसेज के जरिये कहता था कि वो कुछ क्यों नहीं कर रहे तो सलमान को लगता था कि वो क्या कर सकते हैं। ये उनका काम नहीं है कि वो किसी को बताएं कि उन्हें क्या करना चाहिए क्या नहीं। लेकिन फिर सलमान को ये महसूस हुआ कि वो शो के होस्ट हैं और सिर्फ वही एक ऐसे इंसान हैं जो कि इन प्रतिभागियों और बाहर की दुनिया के बीच की कड़ी हैं।
तब सलमान को लगा कि उनकी भी काफी जिम्मेदारियां हैं इस शो को लेकर। इसलिए सलमान खान उसके बाद से शो को लेकर और अपने काम काम को लेकर और भी सीरियस हो गये और उन्हें भी लगने लगा कि उनका काम काफी जिम्मेदारी भरा है।


Click it and Unblock the Notifications